{"_id":"67ba164f7106f717450955cb","slug":"students-performed-dance-hall-echoed-with-applause-mandi-news-c-399-1-sml1012-266053-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: विद्यार्थियों ने डाली नाटी, तालियों से गूंजा हॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: विद्यार्थियों ने डाली नाटी, तालियों से गूंजा हॉल
विज्ञापन
वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम
मंडी। वल्लभ कॉलेज में विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों से हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कॉलेज के नृत्य विभाग की ओर से पेश पहाड़ी और मंडयाली नाटी ने मन मोह लिया। शनिवार को कॉलेज में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया। इसमें बतौर मुख्यातिथि धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने शिरकत की।
प्राचार्य डॉ. सुरीना शर्मा ने कॉलेज की सालाना रिपोर्ट पेश की। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। इसमें कॉलेज के नृत्य विभाग के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। पहाड़ी नाटी पेश करते वक्त हॉल में बैठे दर्शकों ने खूब तालियां बताईं। इसके बाद विद्यार्थियों ने मंडयाली नृत्य भी पेश किया। घाघरा, विदाई गीत और गिद्दा पेश कर खूब वाहवाही लूटी। मुख्यातिथि विधायक चंद्रशेखर ने शैणक्षिक और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने कॉलेज एलुमनी एसोसिएशन की हैंडबुक का विमोचन भी किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. सुरीना शर्मा, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. अरविंद, डॉ. बनीता सकलानी आदि मौजूद रहे।
....
नशे के खिलाफ कॉलेजों में चलाएं अभियान : चंद्रशेखर
विधायक चंद्रशेखर ने विद्यार्थियों को नशे से बचाने के लिए कॉलेजों में अभियान चलाने का आह्वान किया है। इसके लिए माइक्रो प्लानिंग करके विद्यार्थियों के समूह बनाए जाएं। इन समूहों के माध्यम से विद्यार्थी एक दूसरे की गतिविधियों पर नजर रखें। किसी विद्यार्थी की अवांछित गतिविधि को अपने प्राध्यापकों तक पहुंचाएं। कहा कि हमारा युवा असामाजिक तत्वों के प्रभाव में आकर नशे के दलदल मेंु फंस रहा है। इसकी रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार सख्त कदम उठा रही है।
विज्ञापन
000