{"_id":"6a411dc83262cc71bb0f846b","slug":"students-highlighted-the-harmful-effects-of-tobacco-through-posters-mandi-news-c-90-1-ssml1024-202720-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पोस्टरों से विद्यार्थियों ने बताए तंबाकू के दुष्परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पोस्टरों से विद्यार्थियों ने बताए तंबाकू के दुष्परिणाम
विज्ञापन
विद्यार्थियों को जीवनभर तंबाकू और नशीले पदार्थों से दूर रहने की सलाह
पधर (मंडी)। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर असेंट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पधर में जागरूकता कार्यक्रम एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को तंबाकू के सेवन के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
प्रधानाचार्य गुलाब सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों और इसके सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवनभर तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नशे के दुष्प्रभावों को दर्शाते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।