फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   student go to rally

फीस वृद्धि के विरोध में सड़क पर उतरे प्रशिक्षु

Fri, 01 Apr 2016 07:35 PM IST
मंडी।
मंडी। Updated Fri, 01 Apr 2016 07:35 PM IST
विज्ञापन
student go to rally
सुंदरनगर में फीस वृद्धि के विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सिरडा संस्थान के प्रशिक्षु। - फोटो : अमर उजाला

सुंदरनगर (मंडी)। नौलखा स्थित सिरडा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के प्रशिक्षुओं ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर की ओर से बढ़ाई गई परीक्षा फीस के विरोध में प्रदर्शन किया। संस्थान के प्रशिक्षुओं ने कालेज परिसर से ललित चौक तक विरोध रैली निकाली।

विज्ञापन


रैली में प्रशिक्षुओं ने भाग लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में शामिल प्रशिक्षुओं ने कहा कि पिछले दो साल से लगातार फीस बढ़ाई जा रही है। दो साल पहले फीस 500 रुपये थी और गत वर्ष फीस 1500 रुपये कर दी गई और अब इस वर्ष फीस में एक हजार बढ़ाते हुए इसे 25 सौ रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन


प्रशिक्षुओं ने मांग की है की इंजीनियरिंग परीक्षा फीस को कम किया जाए, ताकि गरीब परिवार से संबंध रखने वाले विद्यार्थी जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, वे भी पेपर दे सकें। उन्होंने यूनिवर्सिटी प्रशासन को चेताया है कि अगर उनकी मांग जल्द ही नहीं मांगी गई तो विद्यार्थी उग्र आंदोलन पर उतरेंगे और भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे। जिसकी सारी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed