फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Strong opposition to the decision of Assistant Forest Guard recruitment

Mandi News: सहायक वन रक्षक भर्ती के फैसले का कड़ा विरोध

Sun, 19 Apr 2026 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Strong opposition to the decision of Assistant Forest Guard recruitment
लडभड़ोल वन कर्मचारी महासंघ ने उठाए सवाल
विज्ञापन

सरकार से फैसले पर तुरंत पुनर्विचार करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। राज्य सरकार की ओर से हाल ही में सहायक वन रक्षक की भर्ती शुरू करने संबंधी कैबिनेट निर्णय का वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, वन परिक्षेत्र लडभड़ोल इकाई ने कड़ा विरोध किया है। महासंघ ने सरकार से इस फैसले पर तुरंत पुनर्विचार करने की मांग की है।

वन परिक्षेत्र लडभड़ोल इकाई के प्रधान कमल कांत ने इस निर्णय पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वन विभाग में पहले से ही वन रक्षकों के 600 से अधिक पद रिक्त हैं, जिसके कारण जमीनी स्तर पर विभागीय कार्य गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में खाली पदों को भरने के बजाय सहायक वन रक्षक जैसे नए पद सृजित कर भर्ती करना संसाधनों की बर्बादी है और इससे विभागीय ढांचा और कमजोर होगा। उन्होंने कहा कि एक ही बीट में वन रक्षक, सहायक वन रक्षक और वन मित्र जैसी अलग-अलग व्यवस्थाएं लागू करने से कार्यक्षेत्र में भ्रम की स्थिति पैदा होगी तथा प्रशासनिक टकराव की आशंका बढ़ेगी। इससे फील्ड स्तर पर काम सुचारु रूप से होने के बजाय और अधिक बाधाएं उत्पन्न होंगी।
विज्ञापन

महासंघ ने स्पष्ट किया है कि सरकार को नई और अव्यवहारिक व्यवस्थाएं लागू करने के बजाय पहले से मौजूद वन रक्षकों के रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरने पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed