फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Strategy made to strengthen the booth level

Mandi News: बूथ स्तर को मजबूत करने की बनाई रणनीति

Thu, 10 Sep 2026 07:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
Strategy made to strengthen the booth level
पधर (मंडी)। चौहार मंडल कांग्रेस की बैठक वीरवार को टिंडूनाला स्थित देवता ढांक मंदिर सराय में हुई। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष घनश्याम ठाकुर ने की, जिसमें ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष पीर सहाय ठाकुर और सचिव प्रेम सिंह ने शिरकत की। बैठक के दौरान आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने और पार्टी गतिविधियों को गति देने पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने बूथ स्तर पर नेटवर्क को सशक्त बनाने, पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने सहित आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं से सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों व उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उनकी बातें शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा और जल्द नए दायित्व सौंपकर जनसंपर्क अभियान तेज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed