फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   sports meet

कबड्डी में आईटीआई बल्ह ने डैहर को 32-पांच से हराया

Sat, 07 Nov 2015 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Sat, 07 Nov 2015 09:53 PM IST
विज्ञापन
sports meet

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी में 11वीं जिला स्तरीय आईटीआई पुरुष वर्ग की खेल प्रतियोगिता दूसरे दिन भी विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता करवाई गई। आईटीआई की पुरुष वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी के छह मैच करवाए गए।

विज्ञापन

जिसमें आईटीआई बल्ह ने डैहर को 32-पांच से, पपलोग ने बतैल को 35-22 से, आईटीसी फ्यूचर ने आईटीआई भद्ररोटा को 37-13, आईटीआई मंडी ने कोटली को 46-नौ से, हैपी यंग ने थलौट को 21-20 से और सुंदरनगर ने संधोल को 25-12 से हराया। बास्केटबॉल प्रतियोगिता में मंडी ने बगस्याड को 20-जीरो से, संधोल ने डैहर को 31-सात से, पपलोग ने सुंदरनगर को 56-13 से हराकर जीत हासिल की। वॉलीबाल प्रतियोगिता में भद्ररोटा ने 25-22 और 25-15, जोगिंद्रनगर ने संधोल को 25-11 व 25-21 से, पधर ने थलौट को 25-12 व 25-12 से, सुंदरनगर ने बतैल को 25-20 व 27-25 से, बगस्याड ने पपलोग को 25-सात व 25-14 के अंतर से हराकर जीत हासिल की। खो-खो प्रतियोगिता में सुंदरनगर ने कोटली, विश्वजीत ने पधर, बल्ह ने जोगिंद्रनगर, हैपी यंग ने डैहर, भद्ररोटा ने फ्यूचर, बगस्याड ने पपलोग, मंडी ने संधोल को हराया।
विज्ञापन

दौड़ प्रतियोगिता में 1500 मीटर में अमृत लाल बल्ह आईटीआई ने प्रथम स्थान हासिल किया। केशव कुमार सुंदरनगर ने दूसरा स्थान और प्रवीण कुमार जोगिंद्रनगर ने प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में सुनील कुमार तकक्षिला, डीम कुमार मंडी, मिंटू पपलोग ने प्रथम, दुसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में विजय कुमार जोगिंद्रनगर, विजय पधर, मनु जोगिंद्रनगर ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विभिन्न आईटीआई से आए अधिकारी जिला आईटीआई स्पोर्ट्स के जिला प्रबंधन सचिव रविंद्र बन्याल, आईटीआई महिला विंग के प्रधानाचार्य राकेश कपूर, अशोक जसवाल, इंद्र सिंह ठाकुर, जिला खेल अधिकारी वेद प्रकाश उपाध्याय, समूह अनुदेशक दिनेश कुमार, लता, आईटीआई खेल सचिव पीएन आजाद, विभिन्न आईटीआई से आए टीम मैनेजर, कोच, नीरज अवस्थी, विनोद और श्याम मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed