फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Speeding car crashes into railing at Tunnel 9; four injured.

Mandi News: डयोड टनल-9 में रेलिंग से टकराई तेज रफ्तार कार, चार घायल

Mon, 28 Sep 2026 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Speeding car crashes into railing at Tunnel 9; four injured.
डयोड टनल नंबर 9 में दुर्घटनाग्रस्त कार। स्त्रोत- जागरूक पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंडोह (मंडी)। कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर डयोड टनल नंबर-9 में रविवार रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार रात करीब 2:05 बजे एनएचएआई कंट्रोल रूम थलौट से पुलिस चौकी पंडोह को टनल में सड़क हादसे की सूचना मिली। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक अशोक कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां सफेद रंग की कार क्षतिग्रस्त हालत में मिली।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार के कारण कार चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार टनल की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में चालक दीपक शर्मा (40) निवासी घुघर पालमपुर कांगड़ा के अलावा मोहन सिंह, सनी और संजय शर्मा निवासी कांगड़ा घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान और उपचार संबंधी जानकारी जुटाई। प्रारंभिक तथ्यों के आधार पर चालक दीपक शर्मा के खिलाफ थाना सदर मंडी में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। एसपी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
बॉक्स
डयोड टनल में दो बाइक दुर्घटनाग्रस्त
डयोड स्थित टनल में रविवार को दो बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। हादसे में दोनों बाइक चालक घायल हुए हैं। उन्हें मामूली चोटें आई हैं। दोनों चालक राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने हादसे से संबंधित जानकारी जुटाई। दोनों दुर्घटनाओं के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed