{"_id":"643be38cbe0e53667b0b8aa6","slug":"sonipats-vikaas-won-the-wrestling-mandi-news-c-19-1-123707-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सोनीपत के विकास ने जीता भंगरोटू का दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सोनीपत के विकास ने जीता भंगरोटू का दंगल
Sun, 16 Apr 2023 05:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 16 Apr 2023 05:31 PM IST
विज्ञापन
जय लखदाता छिंज कमेटी भंगरोटू विजेता पहलवानों को गूर्ज व इनाम राशि देकर सम्मानित करते हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। जय लखदाता छिंज कमेटी भंगरोटू ने दंगल का आयोजन किया। इसमें छोटी और बड़ी माली के मुकाबले करवाए गए। दंगल में स्थानीय के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी तथा अन्य प्रदेशों के दर्जनों पहलवानों ने भाग लिया।
इस अवसर पर स्थानीय सेवानिवृत्त ट्रेजरी आफिसर कृष्ण चौहान बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। दंगल में पहुंचे दर्शकों से भंगरोटू स्टेडियम पूरी तरह से भर गया। पहलवानों ने दांव-पेच दिखाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दंगल की बड़ी माली सोनीपत के विकास (काला) ने पटियाला के जस्सा को चित कर अपने नाम की। छोटी माली के फाइनल मुकाबले में सुंदरनगर के विजय चौधरी ने दिल्ली के अंकित को हराया। छिंज कमेटी ने अध्यक्ष फिरोज की अगुवाई में बड़ी माली के विजेता को 3 हजार रुपये नकद राशि और एक गुर्ज भेंट किया। उपविजेता को ग्यारह हजार रुपये नकद राशि बतौर पुरस्कार भेंट की। छोटी माली के विजेता को गुर्ज सहित नौ हजार एक सौ रुपये नकद तथा उपविजेता को आठ हजार एक सौ रुपये भेंट किए गए।
इस मौके पर जय लखदाता छिंज कमेटी के अध्यक्ष फिरोज खान के अलावा सचिव संजय चौधरी, कोषाध्यक्ष रमेश मारवाड़, मनीराम, रमेश आर्य, नीरज जंजूहा, राजकुमार, विकास चौधरी, डॉ. दिनेश विशिष्ठ समेत रेफरी मुन्नीलाल, राजीव, बलबीर तथा स्वर्ण सिंह भी मौजूद रहे।