फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   So far, 150 people have done the heritage walk.

Mandi News: अब तक 150 लोगों ने की हेरिटेज वॉक

Sat, 21 Feb 2026 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
So far, 150 people have done the heritage walk.
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में इस बार लोगों को हेरिटेज वॉक से मंडी के प्राचीन और प्रमुख स्थलों के इतिहास को करीब से जानने का मौका मिला। हेरिटेज वॉक को सेरी मंच से शुरू करके माधो राय मंदिर, बाबा भूतनाथ मंदिर, पंचवक्त्र मंदिर, हनुमानघाट, खुहारानी मंदिर, अर्धनारीश्वर मंदिर, त्रिलोकीनाथ मंदिर, महामृत्युंजय मंदिर, टारना देवी, बरसेल्ले और गणपति मंदिर होते हुए घंटाघर तथा इंदिरा मार्केट स्थित सिद्धकाली मंदिर में संपन्न किया गया। इतिहासकार सत्य महेश शर्मा ने गाइड की भूमिका निभाते हुए लोगों को उपरोक्त सभी प्राचीन और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करवाने के दौरान कई रोचक जानकारियां भी दीं।
विज्ञापन

उधर, हेरिटेज वॉक में शामिल माया शर्मा, रणजीत सिंह राणा और रजत ने बताया कि उन्होंने शहर के इन सभी स्थलों का कई बार भ्रमण किया, लेकिन इस बार एक मार्गदर्शक और इतिहासकार के माध्यम से रोचक जानकारियां उन्हें मिली है। आरटीओ मंडी नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि अब तक 150 लोगों ने वॉक के माध्यम से शहर के इतिहास के बारे में जाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed