{"_id":"655f91b25bce0e94530fc2af","slug":"six-more-crushers-will-start-in-mandi-development-works-will-gain-momentum-mandi-news-c-90-1-ssml1026-13515-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मंडी में शुरू होंगे छह और क्रशर, विकास कार्यों को मिलेगी गति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मंडी में शुरू होंगे छह और क्रशर, विकास कार्यों को मिलेगी गति
विज्ञापन
रजत स्टोन क्रशर संधोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। प्रदेश सरकार और विकास कार्यों के लिए आ रही रेत-बजरी की कठिनाई को देखते हुए बंद पड़े स्टोन क्रशरों को चलाने की मंजूरी प्रदान की है। इसके चलते मंडी जिला के भी छह और क्रशर अब जल्द ही खुल जाएंगे और इनमें उत्पादन भी शुरू हो जाएगा। विभाग के मुताबिक इन सभी क्रशरों ने एनजीटी सहित अन्य सभी नियमों और औपचारिकताओं को पूरा किया है, जिसके चलते विभाग ने विद्युत बोर्ड को इनके कनेक्शन शुरू करने के लिए पत्र लिख दिया है। हालांकि मंजूरी के बाद स्टोर क्रशर संचालकों और अपने घरों आदि का काम करवाने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है। क्रशर बंद होने के चलते निर्माण कार्यों के लिए दूरदराज, बाहरी जिलों और राज्यों से रेत बजरी मंगवाई जा रही थी, इस कारण यह महंगी पड़ रही थी। ऐसे में कई लोगों ने काम भी बंद कर दिए थे, मगर अब ये कार्य शुरू हो जाएंगे। मनरेगा के भी कई रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी।
लंबे समय से स्टोन क्रशर बंद होने के कारण लोगों के बहुत से काम रुके पड़े हैं। मगर अब यह क्रशर शुरू होने से कई काम शुरू होंगे। जिला के सप्लायरों सुनील कुमार, चिरंजी, प्रकाश, मनोज आदि ने कहा कि क्रशर खुलने से उन्हें अब लोगों के ऑर्डर पूरे करने में आसानी होगी। वहीं, लोगों में देशराज, मदन, रमाकांत आदि ने कहा कि उनको जल्द ही रेत बजरी मिलने की आस है, जिससे वे अपने काम शुरू कर पाएंगे।
इस बारे मेंं जिला खनन अधिकारी बिंदिया रानी ने बताया कि जिले में छह और क्रशरों को मंजूरी दी गई है। विभाग ने बिजली बोर्ड को इनके कनेक्शन बहाल करने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन
इन क्रशरों को मिली है मंजूरी
जिले में एमएस जगदीश स्टोन क्रशर बल्ह, अख्तर स्टोन क्रशर बल्ह, रूमा स्टोन क्रशर धर्मपुर, रजत स्टोन क्रशर संधोल, एलएन स्टोन क्रशर पंडोह और स्टोन क्रशर चच्योट को चलाने की अनुमति मिली है। जिले में कुल 20 स्टोन क्रशर हैं, जिनमें से सात पहले से चल रहे हैं और अब छह और शुरू हो जाएंगे। वहीं, सात क्रशर अभी भी बंद रहेंगे।
बॉक्स
एक से दो रुपये बढ़ सकते हैं रेत, बजरी के प्रति फीअ दाम
- रूमा क्रशर धर्मपुर के मालिक रमेश ने बताया कि वे जल्द ही क्रशर पर काम शुरू कर देंगे और लोगों को बजरी और रेत की सुविधा देंगे। कहा कि मौजूदा समय में वे एक से दो रुपये प्रति फीट रेत और बजरी के दाम में वृद्धि कर सकते हैं।
-- --
- रजत क्रशर संधोल के संचालक रजत का कहना है कि सरकार ने जिस तरह से महंगाई बढ़ाई है, उसे देखते हुए अब बजरी और रेत के दाम एक से दो रुपये प्रति फुट बढ़ाए जा सकते हैं।
-- --
स्टोन क्रशर चच्योट के संचालक चेतन का कहना है कि अभी तक उनके पास अनुमति के आदेश नहीं मिले हैं, ऐसे में उत्पादन शुरू करना है या नहीं, इस पर कुछ नहीं कह सकते हैं।