फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Six houses and cowsheds damaged due to rain, 40 roads and 28 power transformers stalled

Mandi News: बारिश से छह घर और गोशालाएं क्षतिग्रस्त, 40 सड़कें और 28 बिजली ट्रांसफार्मर ठप

Thu, 08 Aug 2024 07:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 07:54 PM IST
विज्ञापन
Six houses and cowsheds damaged due to rain, 40 roads and 28 power transformers stalled
जिले में 24 घंटे के अंतराल में 8.16 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा
विज्ञापन

अब तक भारी बारिश से जिलेभर में 144 करोड़ रुपये का हुआ नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले में बीते बुधवार रात को बारिश के कहर से छह घर व गोशालाओं को क्षतिग्रस्त हुई हैं। जबकि भूस्खलन से वीरवार 3:00 बजे की रिपोर्ट के अनुसार 40 सड़कें और 28 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं। इनकी बहाली के लिए टीमें जुटी हुई हैं। वीरवार सुबह 10:00 बजे की रिपोर्ट के अनुसार दो एनएच समेत कुल 101 सड़कें भूस्खलन से अवरुद्ध थीं। जबकि 40 बिजली ट्रांसफार्मर ठप थे। जिले में 24 घंटे के अंतराल में भारी बारिश से 8.16 करोड़ रुपये का नुकसान रिपोर्ट हुआ है। जबकि अब तक बरसात से कुल 144 करोड़ रुपये नुकसान पहुंचा है।

लोक निर्माण विभाग डिवीजन धर्मपुर में पांच, नेरचौक में एक, सरकाघाट में दो, सुंदरनगर में दो, थलौट में तीन, मंडी दो में एक, पधर में 11, सिराज में 15 सड़कं ठप चल रही हैं। सड़कों को खोलने के लिए 40 जेसीबी जुटी हुई है। जबकि गोहर डिवीजन में छह, जोगिंद्रनगर में एक और सुंदरनगर में 21 बिजली ट्रांसफार्मर बाधित चल रहे हैं। बारिश से लोक निर्माण विभाग मंडी को 2.91 करोड़ रुपये, धर्मपुर को 94.40 लाख रुपये, जोगिंद्रनगर को 1.88 करोड़ रुपये नुकसान 24 घंटे में हुआ है। जल शक्ति विभाग धर्मपुर को 76130 लाख रुपये और सुंदरनगर को 1.57 करोड़ रुपये नुकसान आंका गया है। उधर, उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट ली जा रही है। बाधित सड़कों की बहाली के लिए लेबर व मशीनरी जुटी हुई है। हर तरह की स्थिति पर प्रशासन की नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed