फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Each councilor will receive 3 lakh; filling potholes on roads will be the first priority.

Mandi News: हर पार्षद को मिलेंगे 3-3 लाख रुपये, सबसे पहले सड़कों के गड्ढे भरे जाएंगे

Thu, 17 Sep 2026 12:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Each councilor will receive 3 lakh; filling potholes on roads will be the first priority.
नगर निगम मंडी की साधारण बैठक में चर्चा करते हुए पार्षद व अ​​धिकारी। संवाद
नगर निगम मंडी की बैठक में विकास कार्यों और स्वच्छता को लेकर लिए अहम फैसले
विज्ञापन

वार्ड की जरूरतों के अनुसार 75-75 हजार रुपये के अलग-अलग एस्टीमेट तैयार होंगे
सौंदर्यीकरण, महापुरुषों की प्रतिमाओं और स्वच्छ मंडी अभियान से निखरेगा छोटी काशी का स्वरूप

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम मंडी के सभी पार्षदों को अपने-अपने वार्डों में विकास कार्य करवाने के लिए 3-3 लाख रुपये का बजट जारी किया जाएगा। इस राशि को जनता की राय के आधार पर खर्च किया जाएगा। पार्षद अपने वार्ड की जरूरतों के अनुसार 75-75 हजार रुपये के अलग-अलग एस्टीमेट तैयार करवाएंगे। प्राथमिकता के आधार पर सबसे पहले सड़कों और गलियों के गड्ढे भरे जाएंगे। इसके बाद स्ट्रीट लाइटें लगाने तथा पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर बैठने के लिए बेंच उपलब्ध करवाने के कार्य किए जाएंगे।
बुधवार को महापौर सुमन ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित नगर निगम मंडी की साधारण बैठक में शहर के विकास, वित्तीय सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता और जनसुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में शहर को सुंदर, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के साथ-साथ वार्ड स्तर पर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन


पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शहर के प्रवेश द्वारों को साफ-सुथरा और आकर्षक बनाया जाएगा। शहर के सौंदर्यीकरण को बेहतर बनाने के लिए दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के साइन बोर्डों को एक समान आकार, रंग और डिजाइन देने का भी फैसला लिया गया। इसे व्यापार मंडल और दुकानदारों की सहमति से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा शहर में भगवान शिव, डॉ. भीमराव अंबेडकर, भगवान परशुराम और महाराणा प्रताप की प्रतिमाएं स्थापित करने का प्रस्ताव भी रखा गया। इस संबंध में संबंधित वार्डों की जनता से राय ली जाएगी।


नशामुक्त अभियान की तर्ज पर अब शहर में स्वच्छ मंडी अभियान शुरू किया जाएगा। बैठक में लेगेसी वेस्ट के टेंडर, डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन और अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती को लेकर चर्चा की गई। वहीं, इंदिरा मार्केट की छत पर बनी पुष्पवाटिका के रखरखाव, आगामी टारना मेले की तैयारियों और 14 जून को जलभराव के कारण क्षतिग्रस्त हुई निगम की संपत्तियों की मरम्मत की भी समीक्षा की गई। महापौर सुमन ठाकुर और आयुक्त ने निगम अधिकारियों को लंबित अनापत्ति प्रमाण-पत्रों के मामलों का निपटारा करने तथा विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में उपमहापौर जितेंद्र शर्मा, पार्षद सरिता हांडा, निर्मल वर्मा, नर्वदा मोहन, कृष्णा ठाकुर, वीरेंद्र आर्य, जितेंद्र कुमार, गुरदीप कौर, नेहा, गगन, रजनी शर्मा और रीता देवी सहित संयुक्त आयुक्त एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed