फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Shyam, the devotees were overwhelmed with emotion on Tere Milan Da Chaav Re...

Mandi News: श्यामा तेरे मिलन दा चाव रे... पर भाव विभोर हुए श्रद्धालु

Tue, 02 Sep 2025 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Shyam, the devotees were overwhelmed with emotion on Tere Milan Da Chaav Re...
मंडी शहर के रामनगर गणपति पंडाल में भजनों पर नाचती महिलाएं व युवतियां। संवाद
मंडी। शहर के विश्वकर्मा चौक पर सजे गणपति पंडाल में छठी भजन संध्या हुई। इसमें कमल राज जागरण मंडल के कलाकारों ने प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

रामनगर गणेश सेवा समिति के आयोजक महेंद्र राणा, संदीप और राजेंद्र पाल ने बताया कि छठी भजन संध्या में कृष्ण चंद ने गणपति गणेश को उमापति महेश को मेरा प्रणाम है.., न कुंडला दा न हारां दा मैंनू चाव रे श्यामा तेरे मिलन दा चाव रे..., श्री राम जानकारी बैठे हैं मेरे सीने में..., कलाकार डीआर ठाकुर ने गोदी में बैठा दो मेरी मां गज्जानन छोटे हैं..., धारा पर सोभला माता रा मंदिर..., आसा वे दर्शन देई दे मां..., म्हारे पड़ासरा ऋषियां तेरी जै जैकारा..., भोला को कैसे मैं मनाऊं रे मेरा भोला न मानें.. भजन पेश किए।

कलाकार भूषण ने धुआं धारा दिए भगवतिए पाई लैणे दर्शन तेरे माईए, कलाकार मस्तराम ने सारे जग में है आनंद छाया आयो जी गज्जानन आया, जबकि कलाकार संजय माथुर ने मितर प्यारे नू हाल मुरिदां दा कैहणा भजन को बहुत ही मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया। मुख्य कलाकार कमल राज घोष ने जय रघुनंदन जय सिया राम, वृंदावन का किशन कन्हैया सब की आंखों का तारा आदि भजनों से श्रद्धालुओं को खूब नचाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed