{"_id":"6a9b17d7f1e75deb50016ab8","slug":"several-nh-retaining-walls-collapsed-with-little-rainfall-risking-damage-mandi-news-c-90-1-mnd1011-211819-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कम बारिश में ही ढह गईं एनएच की कई सुरक्षा दीवारें, नुकसान का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कम बारिश में ही ढह गईं एनएच की कई सुरक्षा दीवारें, नुकसान का खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। बरसात अभी नाममात्र की हुई है लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के दौरान बनाई गई सुरक्षा दीवारें ढहने लगी हैं। एनएच-003 जालंधर-मंडी-अटारी वाया धर्मपुर-कोटली सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि कम बारिश के बावजूद कई स्थानों पर सड़क कटिंग के दौरान बनाई गई सुरक्षा दीवारें गिर गई हैं।
स्थानीय लोगों प्रताप सिंह, रमेश चंद, बाबूलाल, राकेश कुमार और सुनील कुमार ने निर्माण में इस्तेमाल सामग्री और तकनीकी गुणवत्ता की जांच करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क कटिंग के दौरान घरों और निजी जमीन को सुरक्षित रखने के लिए जगह-जगह सुरक्षा दीवारें बनाई गई हैं लेकिन इनमें से कुछ दीवारें मामूली बारिश में ही ढह गईं।
ग्रामीणों के अनुसार इन दीवारों का उद्देश्य सड़क कटिंग से होने वाले कटाव को रोकने के साथ नीचे स्थित घरों और कृषि भूमि को सुरक्षित रखना है। यदि दीवारें मजबूत नहीं हुईं तो भारी बारिश के दौरान मिट्टी और मलबा खिसकने से नुकसान का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
लोगों का आरोप है कि निर्धारित मानकों के अनुरूप सामग्री और तकनीक का इस्तेमाल किया जाता तो कम बारिश में दीवारें नहीं गिरतीं। उन्होंने कहा कि उन्हें सड़क निर्माण से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में गुणवत्ता से समझौता स्वीकार्य नहीं है। उधर, मामला प्रशासन के ध्यान में आने के बाद एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने निर्माण कंपनी को क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवारों की तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कार्य जल्द पूरा करने को कहा है।