{"_id":"6a9db7ca83f4816d56006e9d","slug":"man-dies-after-being-swept-away-in-thunag-ravine-mandi-news-c-90-1-mnd1001-212212-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: थुनाग खड्ड में बहने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: थुनाग खड्ड में बहने से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
थुनाग में बस अड्डे के पास बहने वाली खड्ड में घटनास्थल। स्त्रोत जागरूक पाठक
प्रशासन ने जारी की 25,000 की फौरी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। थुनाग में बस अड्डे के पास खड्ड में रविवार को एक व्यक्ति का शव मिला है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। इसके बाद तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई।
रविवार पूर्वाह्न करीब 11:40 बजे खड्ड में शव देखने के बाद स्थानीय निवासियों की मदद से मृतक की पहचान तुलसी राम (पुत्र धर्म सिंह, निवासी गांव थुनाडी, तहसील थुनाग) के रूप में हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार व्यक्ति के हाथ में मछली पकड़ने का जाल था। आशंका जताई जा रही है कि खड्ड में जाल बिछाते समय संतुलन बिगड़ने या पैर फिसलने से वह गहरे पानी के तेज बहाव में बह गए, जिससे यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
एसडीएम संजीत शर्मा ने पीड़ित परिवार को 25,000 रुपये की अंतरिम राहत राशि प्रदान की और बताया कि विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की छानबीन जारी है।