{"_id":"6ab81283c8a4daf882058f24","slug":"seminar-on-mental-health-held-at-nit-mandi-news-c-94-1-hmp1029-209850-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एनआईटी में मानसिक स्वास्थ्य पर हुई संगोष्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एनआईटी में मानसिक स्वास्थ्य पर हुई संगोष्ठी
विज्ञापन
हमीरपुर। एनआईटी में ब्रह्माकुमारियों के सहयोग से शनिवार को भावनात्मक एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों और संस्थान के सदस्यों को सकारात्मक सोच, आत्म-जागरूकता, तनाव प्रबंधन और आंतरिक शांति से जुड़े विषयों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में वरिष्ठ राजयोग शिक्षक एवं प्रेरक प्रशिक्षक बहन ज्योति और वैज्ञानिक एवं इंजीनियरिंग विंग के राष्ट्रीय समन्वयक बीके भारत भूषण ने भावनात्मक स्वास्थ्य और सकारात्मक सोच के महत्व पर विचार साझा किए। एनआईटी निदेशक प्रो. हीरालाल मुरलीधर सूर्यवंशी ने भावनात्मक स्वास्थ्य को विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ. अर्चना संतोष नानोटी, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. पवन कुमार शर्मा, संकाय सदस्य, विद्यार्थी और ब्रह्माकुमारियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।