Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Security personnel will now perform their duties in the regional hospital holding sticks.

Mandi News: क्षेत्रीय अस्पताल में सुरक्षा कर्मी अब लाठी पकड़कर करेंगे ड्यूटी

Fri, 05 Dec 2025 06:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 05 Dec 2025 06:01 AM IST
विज्ञापन
Security personnel will now perform their duties in the regional hospital holding sticks.
लावारिस कुत्तों और उत्पाती बंदरों के हमलों से बचने के लिए भी रहेगी सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात सुरक्षा कर्मी अब लाठी पकड़ कर ड्यूटी करेंगे। इससे न केवल ड्यूटी बल्कि अस्पताल परिसर में घूमने वाले आवारा कुत्तों और उत्पाती बंदरों को भगाने में भी मदद मिलेगी। अस्पताल के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधीक्षक ने सभी सुरक्षा कर्मचारियों को लाठी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश जारी किए हैं।
क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में आए दिन शरारती तत्व, हुड़दंगी और नशेड़ी विभिन्न घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। पकड़े जाने पर वे सुरक्षा कर्मियों से उलझकर मारपीट तक पहुंच जाते हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था में तैनात कर्मचारी उन्हें काबू कर अस्पताल गेट से बाहर का रास्ता दिखाते हैं।
विज्ञापन

कई बार नशेड़ी लोग अस्पताल की विभिन्न ओपीडी से सिरिंग, मरीजों और तीमारदारों के मोबाइल, पर्व सहित अन्य आवश्यक सामान चुराकर भाग जाते हैं। इन लोगों की पहचान करने के लिए सुरक्षा कर्मी अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर उन तक पहुंच कर उन्हें पकड़ते हैं, लेकिन कई बार ये सुरक्षा कर्मियों से उलझ कर मारपीट तक उतारू रहते हैं। ऐसे में यदि इनके पास लाठी न हो तो शरारती तत्व इन पर हावी हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
अस्पताल की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों को लाठी के साथ ड्यूटी देने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी आपातकाल से निपटने में उन्हें परेशानी न हो। साथ ही लगे कि सही मायने में वे सुरक्षा कर्मी हैं।
-डॉ. दिनेश ठाकुर, एमएस क्षेत्रीय अस्पताल मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed