{"_id":"666d8609a2e806352e05ef01","slug":"section-144-will-remain-in-force-around-upsc-exam-centres-sdm-mandi-news-c-90-1-ssml1045-128787-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के आसपास लागू रहेगी धारा-144 : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के आसपास लागू रहेगी धारा-144 : एसडीएम
विज्ञापन
परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए ई-एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 16 जून को मंडी जिला मुख्यालय में होगी। परीक्षा के लिए राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी, राजकीय विजय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्वायज मंडी में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
परीक्षा को शांतिपूर्वक और सुचारु रूप से संपन्न करवाने के लिए 16 जून को सदर मंडी मुख्यालय के संबंधित परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा-144 लागू रहेगी। इस बारे में एसडीएम सदर मंडी ओम कांत ठाकुर ने शनिवार को आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि 16 जून को संबंधित परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक कार्यक्रम, जुलूस, रैली, नारेबाजी, धरना-प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा। परीक्षा स्थलों के आसपास लाउड स्पीकरों के उपयोग, कंस्ट्रक्शन, टेंट स्टेज लगाने के काम के साथ किसी भी प्रकार के हथियार, लाठियां, गोला बारूद, तलवार, घातक उपकरण आदि ले जाने पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रारंभिक परीक्षा में 575 परीक्षार्थी भाग लेने जा रहे हैं। सभी परीक्षार्थियों को निर्धारित समय पर परीक्षा स्थल पर पहुंचना होगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा के दिन अपने साथ परीक्षा के ई-एडमिट कार्ड की कॉपी लानी होगी। बिना ई-एडमिट कार्ड के उन्हें परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी।