{"_id":"6a92e2ae2af1f733e005ba58","slug":"search-operation-launched-to-find-missing-driver-in-beas-mandi-news-c-90-1-mnd1015-211027-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: ब्यास में लापता चालक की तलाश में चलाया सर्च आपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: ब्यास में लापता चालक की तलाश में चलाया सर्च आपरेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंडोह बांध से एक घंटे तक रोका पानी, एसडीआरएफ और पुलिस का दिनभर चला सर्च ऑपरेशन
लापता का नहीं लग पाया सुराग, अब आज फिर से चलेगा अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर छह मील के पास ब्यास नदी में जीप गिरने के बाद लापता चालक की तलाश शनिवार को भी जारी रही। एसडीआरएफ और पंडोह पुलिस की टीमों ने नदी के दोनों किनारों पर पैदल सर्च अभियान चलाने के साथ ड्रोन से भी संभावित स्थानों की निगरानी की लेकिन शाम तक चालक और जीप का कोई सुराग नहीं मिला।
तलाश अभियान को तेज करने के लिए पंडोह बांध से करीब एक घंटे तक पानी का बहाव रोका गया। जलस्तर कम होने पर संभावित स्थानों पर सर्च किया गया। तेज बहाव और नदी की गहराई अभियान में चुनौती बनी रही। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। तहसीलदार मंडी संजीव कुमार ने मौके पर पहुंचकर अभियान का जायजा लिया। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि रविवार को भी पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तलाश जारी रखेंगी।