फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   SDM inspected Pandoh on complaint of releasing water from dam

Mandi News: डैम से पानी छोड़ने की शिकायत पर एसडीएम ने किया पंडोह का निरीक्षण

Thu, 25 Apr 2024 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
SDM inspected Pandoh on complaint of releasing water from dam
डीसी के आदेश पर जांच पड़ताल करने के पहुंचे, रिकार्ड चेक किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। पंडोह डैम से नियमानुसार 15 प्रतिशत पानी नदी में छोड़ने की शिकायत को लेकर डीसी के आदेश पर एसडीएम सदर ओमकांत ठाकुर ने पंडोह का दौरा किया। उन्हाेंने पंडोह डैम का निरीक्षण किया और एक साल का रिकॉर्ड भी चेक किया। इसी के साथ डाटा भी तलब किया, ताकि इसकी जांच पड़ताल कर सही रिपोर्ट का पता चल सके।

एसडीएम ने काफी देर तक पंडोह डैम में जायजा लिया और हर चीज को बारीकी से जांचने लिए दस्तावेज मंगवाए। नियमानुसार डैम से 15 प्रतिशत पानी नदी में छोड़ा जाना चाहिए। एक शिकायत का निपटारा करने के लिए पहुंचे एसडीएम ने मौके पर तथ्य जुटाए। इसके अलावा नदी में छोड़े जाने वाला पूरा पानी बंद करने की एवज में प्रदेश सरकार की अनुमति को लेकर भी दस्तावेज खंगाले। इसी के साथ कुछ दस्तावेज तलब भी किए हैं। बता दें कि मंडी-कुल्लू एनएच पर पंडोह के पास ब्यास नदी पर पंडोह डैम बना है। यहां से पानी ब्यास नदी में छोड़ा जाता है। उधर, एसडीएम सदर ओमकांत ठाकुर ने कहा कि पंडोह डैम से ब्यास नदी में छोड़े जाने वाले पानी को लेकर जांच पड़ताल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed