फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Scrub typhus cases increased in Mandi, five patients including a child admitted

Mandi News: मंडी में स्क्रब टायफस के मामले बढ़े, बच्चे समेत पांच मरीज भर्ती

Wed, 27 Aug 2025 05:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 27 Aug 2025 05:27 AM IST
विज्ञापन
Scrub typhus cases increased in Mandi, five patients including a child admitted
क्षेत्रीय अस्ताल मंडी के महिला रोगी वार्ड में उपचाराधीन मरीज। संवाद
मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल एवं एमसीएच मंडी में पिछले एक सप्ताह से स्क्रब टायफस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दोनों अस्पतालों में अब तक करीब एक दर्जन मरीज उपचाराधीन रहे, जिनमें से कुछ स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वर्तमान में पांच मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। एमसीएच में एक बच्चा उपचार ले रहा है, जबकि महिला वार्ड में तीन और पुरुष वार्ड में एक मरीज का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व एमसीएच में तीन बच्चों का उपचार किया गया था, जिनमें से दो को गंभीर स्थिति के चलते मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर करना पड़ा। मौजूदा मरीजों में कटौला से एक बच्चा, जंजैहली से एक महिला और सराज घाटी के बागाचनोगी से एक पुरुष शामिल हैं। साईगलू से भर्ती एक महिला रोगी स्वस्थ होकर घर लौट चुकी है।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त होने के चलते फिलहाल गोहर से विशेषज्ञ चिकित्सक मंगलवार और शुक्रवार को प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं दे रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सभी रोगियों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करवाएं : सीएमओ
सीएमओ मंडी डॉ. दीपाली शर्मा ने कहा कि बरसात के मौसम में स्क्रब टायफस के मामले बढ़ सकते हैं। ऐसे में लोग पूरे कपड़े पहनें, घास काटते समय शरीर को ढककर रखें और बुखार को हल्के में न लें। लक्षण दिखने पर नजदीकी अस्पताल में जांच अवश्य करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed