{"_id":"579796df4f1c1bc80a21e745","slug":"scooty-truck-accident-one-died-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-स्कूटी की टक्कर में भतीजी की मौत, महिला और बच्चा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक-स्कूटी की टक्कर में भतीजी की मौत, महिला और बच्चा घायल
मंडी
Updated Tue, 26 Jul 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बस स्टैंड के निकट एक ट्रक और स्कूटी की टक्कर हो गई। जिसमें स्कूटी में सवार एक बच्ची की मौके पर ही टायर के नीचे आने से मौत हो गई है। जबकि हादसे में स्कूटी चालक महिला और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
जिन्हें उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर के पुराना बाजार निवासी कुसुम शर्मा पत्नी दिनेश शर्मा अपनी स्कूटी (एचपी 31बी/3070) पर अपनी भतीजी वंशिका पुत्री कृष्ण कुमार (8) और बेटे वंश के साथ सवार होकर भोजपुर की ओर जा रही थी। इस दौरान शाम करीब साढ़े पांच बजे जब कुसुम शर्मा बस स्टैंड के निकट पहुंची तो उसकी स्कूटी को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इस हादसे में वंशिका ट्रक के टायर के नीचे आ गई। जबकि कुसुम और वंश दूसरी ओर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों को लथपथ हालत में उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया। जहां पर जांच के उपरांत चिकित्सकों ने वंशिका को मृत घोषित कर दिया। जबकि कुसुम और वंश को चिकित्सकों ने मंडी स्थित जोनल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। हादसे की सूचना मिलने पर एसडीएम राजीव कुमार, तहसीलदार वेद प्रकाश व डीएसपी संजीव भाटिया भी अस्पताल पहुंचे। जहां पर प्रशासन की ओर से वंशिका के परिजनों को फोरी सहायता के रूप में 10 हजार की राशि प्रदान की गई है। इधर, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश जम्वाल ने हादसे में वंशिका की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की है। उन्होंने नागरिक अस्पताल पहुंच कर घायलों का कुशलक्षेम भी जाना। डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन