{"_id":"5793a1c64f1c1b6106c4b5e9","slug":"scooty-skid-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्यूली के पास स्कूटी स्किड, एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्यूली के पास स्कूटी स्किड, एक की मौत, एक घायल
मंडी
Updated Sat, 23 Jul 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात मंडी शहर के भ्यूली में महिला थाना के समीप तेज रफ्तार स्कूटी के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि, एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक का इलाज आईजीएमसी शिमला में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात को एक तेज रफ्तार स्कूटी भ्यूली से शहर की ओर आ रही थी। भ्यूली के समीप महिला पुलिस थाने के पास अचानक स्कूटी स्किड हो गई। जिससे स्कूटी में सवार दो युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान अनीश कुमार (22) पुत्र विपिन कुमार गांव धलयारा, तहसील संधोल के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक की पहचान मनीष कुमार (24) पुत्र जगदीश चंद गांव कोठुआं तहसील संधोल उपमंडल धर्मपुर के रूप में हुई।
घायल को स्थानीय लोगों और पुलिस ने इलाज के लिए जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसको आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों युवक मंडी शहर की पैलेस कालोनी में किराये के मकान में रहते थे। दोनों निजी क्षेत्र में मंडी शहर में ही कार्यरत थे। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की गई।