फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   school

छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों के सैकड़ों आवेदन रिजेक्ट

Sat, 19 Dec 2015 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Sat, 19 Dec 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
school

जिला मंडी में छात्रवृत्ति के लिए कॉलेजों और स्कूलों के विद्यार्थियों के सैकड़ों आवेदन फार्म रिजेक्ट हो गए हैं। शिक्षण संस्थान और विभाग की ओर से छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थी पात्र नहीं होने पर आवेदन रिजेक्ट कर दिए हैं। जिससे विद्यार्थियों समेत अभिभावकों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


कॉलेज और स्कूलों से शिक्षा विभाग को ऑनलाइन करीब साढ़े 25 हजार आवेदन मिले हैं। जिनमें से उच्च शिक्षा विभाग ने वेरीफाई कर 18039 आवेदन शिक्षा निदेशालय भेजे हैं। छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह बंद कर दी गई है। अब कोई भी पात्र विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन


कॉलेजों व स्कूलों दोनों जगहों से मिले करीब साढ़े 25 हजार आवेदनों में से करीब 536 आवेदन रद्द हो गए हैं। जिनमें अधिकतर शिक्षण संस्थानों की ओर से आवेदन रद्द किए गए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से मंडी कार्यालय में मात्र दो आवेदन रद्द हुए हैं। पात्रता पूरी न होने, इनकम प्रमाण पत्र, निर्धारित प्रतिशतता से कम होने की सूरत पर उक्त आवेदन रद्द हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय प्रक्रिया के अनुसार प्रदेश सरकार द्वारा प्रायोजित छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन ई-पासएचपी के माध्यम से ऑनलाइन फार्म भरा जाता है। छात्र द्वारा भरे गए फार्म की सूचना प्रिंसिपल के पास ऑनलाइन पहुंची है। जिसे प्रिंसिपल ऑनलाइन वेरीफाई कर छात्र की पात्रता व अन्य चीजों का जांच कर पास करता है। अधूरे या पात्रता पूरी न करने पर रिजेक्ट किया जाता है।


इसके बाद छात्रवृत्ति आवेदन उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में संबंधित शाखा में ऑनलाइन पहुंचता है। यहां संबंधित स्कूल की ओर से दस्तावेज व अन्य चीजों के साथ सत्यापन किया जाता है। पात्रता पूरी नहीं होने पर आवेदन यहां भी रिजेक्ट किया जा सकता है। इसके बाद ही छात्रवृत्ति के लिए आवेदन निदेशालय भेजा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed