फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   school anual function

चुटकुलों पर ठहाकों से गूंजा बरयारा स्कूल

Wed, 23 Dec 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Wed, 23 Dec 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
school anual function

राजकीय केंद्र पाठशाला बरयारा में छह प्राथमिक पाठशालाओं का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सामूहिक रूप से धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्रों बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें छह पाठशालाओं तरनोह, संदोह, नेरन, ठांवा लुसाईखड्ड और बरयारा ने समारोह में भागीदारी सुनिशिचित की। समारोह में एसएमसी अध्यक्ष केंद्र पाठशाला बरयारा दया देवी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

विज्ञापन


स्थानीय पाठशाला की शिक्षिका चंद्रावती ने मुख्य अतिथि को स्मृति भेंट कर सम्मानित किया। केंद्र पाठशाला बरयारा की पायल एंड पार्टी ने लोकनृत्य, अक्षय ने कविता, आशीष, कविता, हेमराज ने आजादी के परवाने, साहिल ने मेरा भारत सुंदर बगिया, शिवम ने कहानी और दिवांशु ने चुटकुले पेश कर सबको गुदगुदाया।
विज्ञापन


ठांबा स्कूल के विवेक ने बिजली बचाओ को संदेश देते हुए शानदार प्रस्तुति दी। आशा कुमारी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर भाषण दिया। गुलशन ने पर्यावरण नारे प्रस्तुत किए। तरनोह स्कूल के अनुराग शर्मा एंड पार्टी ने सामूहिक गीत प्रस्तुत किया। वहीं सुनील व अरूण के चटकुलों पर समारोह में खूब ठहाके लगे। संदोह स्कूल की प्रियंका, सपना और खुशबु ने भी समूह गान प्रस्तुत किया। नेरन स्कूल की राहुल एंड पार्टी ने समूह गान व जसमीन ने चुटकुले प्रस्तुत किए। समारोह में सबसे अंत में लुसाईखड्ड के छात्रों ने स्वच्छता का संदेश देते हुए शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र पाठशाला बरयारा के अधीनस्थ स्कूलों के प्रभारियों ठांबा से लाभ सिंह, नेरन से करनेश शर्मा, संदोह से तारा वर्मा और तरनोह से मीना ठाकुर ने भी समारोह में अपने विचार रखे। समारोह में प्रस्तुतियां देने वाले व शिक्षा, खेल जगत में अग्रणी रहने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने स्कूल के बच्चों की प्रस्तुतियों के लिए 501 रुपये की राशि प्रदान की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed