{"_id":"ab173adc1de4cffec02ca661b1c9793a","slug":"school-anual-function-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"तल्याड़ स्कूल में नवाजे मेधावी विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तल्याड़ स्कूल में नवाजे मेधावी विद्यार्थी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Tue, 22 Dec 2015 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला तल्याड़ में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से स्कूली छात्रों ने समां बांध दिया। समारोह में शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में अग्रणी रहने वाले छह प्राथमिक पाठशालाओं के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में निशा भारद्वाज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन
समारोह मे छह पाठशालाओं के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए केंद्रीय मुख्य शिक्षिका कल्पना ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने तल्याड़ केंद्र के तहत पड़ने वाली गडल, मांथला, कठलग, पधियूं, बैहल व सैण स्कूल की विस्तृत जानकारी भी समारोह में प्रस्तुत की।
विज्ञापन
शिक्षिका कल्पना ने तल्याड़ स्कूल द्वारा खंड स्तर पर चार शील्ड जीतने की बधाई स्कूल प्रबंधन को दी। इसके अलावा जोन की मुस्कान को एथलेटिक्स में सिल्वर मेडल जीतने पर भी सम्मानित किया गया। साईंगलू खंड के पीटीए प्रधान जोध सिंह ठाकुर तथा उप प्रधान महेंद्र ने भी कार्यक्रम के दौरान अपने विचार रखे। समारोह की मुख्य अतिथि निशा भारद्वाज ने बच्चों को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के पांच हजार रुपये की ईनामी राशि प्रदान की।
विज्ञापन
मेधावी छात्रों में तल्याड़ की श्रुति शर्मा, प्रगति सेन, प्रशांत, अनुपमा, पल्लवी, पायल, कशिश, प्रियंका, गुंजन, रूपाली, कठलग से स्मृति, मोहित, महक, पूजा, टीना, पलक, निशिका, जतिन, तृप्ति व गड़ल से नंदिता, नीरज, नेहा, रितिका, चांदनी, हिमानी, नवीन, दीपक, पधियूं अनामिका, भूमिका, शिवानी, जितेंद्र, रितिका व बैहल से सुमन, अनुक्षा, सुनीता, अक्षय, शिवांगी, भीम, पारस, स्नेहा व मांथला से गायत्री, अक्षरा, देशराज, राहुल, पलक और खुशबु को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहने के लिए सम्मानित किया गया।