{"_id":"57b071194f1c1b4c446eaf10","slug":"schlorship-application-invited","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 तक ऑनलाइन छात्रवृत्ति के लिए करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 तक ऑनलाइन छात्रवृत्ति के लिए करें आवेदन
मंडी
Updated Sun, 14 Aug 2016 06:54 PM IST
विज्ञापन
money
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। शिक्षा विभाग मंडी ने विभिन्न छात्रवृत्तियों के लिए पंजीकरण के लिए वेबसाइट खोल दी है। इस माह के अंत तक स्कूली छात्र छात्रवृत्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने विद्यार्थियों को 31 अगस्त तक पंजीकरण करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। उक्त तिथि तक विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विभाग ने विभिन्न छात्रवृत्तियों के लिए छात्रवृत्ति संबंधित ई-पास एचपी वेबसाइट और नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल खोल दी है। शिक्षा विभाग विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करता है। छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उच्च शिक्षा उपनिदेशक मंडी अशोक शर्मा ने कहा है कि विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करने और अधिक जानकारी के लिए ई-पास एचपी वेबसाइट और डीडीएचई मंडी की वेबसाइट से संपर्क कर सकते हैं। विभाग ने 31 अगस्त तक पंजीकरण वेबसाइट ओपन कर दी है।
विज्ञापन