फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sarkaghat-Jogindernagar bus service restored after three months, passengers get relief

Mandi News: सरकाघाट-जोगिंद्रनगर बस सेवा तीन माह बाद बहाल, यात्रियों को राहत

Thu, 24 Apr 2025 05:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 24 Apr 2025 05:50 AM IST
विज्ञापन
Sarkaghat-Jogindernagar bus service restored after three months, passengers get relief
जोगिंद्रनगर (मंडी)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की सरकाघाट-जोगिंद्रनगर सब सेवा करीब तीन माह बाद बहाल होने से तीन विधानसभा क्षेत्रों के हजारों यात्रियों के लिए बड़ी राहत है। मंडी मंडल की एकमात्र बस सेवा अचानक बंद होने से विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर, सरकाघाट और जोगिंद्रनगर के लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ था।
विज्ञापन

सुबह छह बजे के करीब सरकाघाट से जोगिंद्रनगर की ओर आने वाली परिवहन निगम की इस बस से यात्रियों का पालमपुर तक सीधा सफर सुहाना होगा। पहले जोगिंद्रनगर तक भी पहुंचने के लिए यात्रियों को निजी वाहनों में सफर करने के साथ अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। नेरी लांगणा, बसाही, बल्ह, मकरीड़ी, मसौली सहित दस पंचायतों के लोग भी इस बस से अपने गंतव्यों तक पहुंचते हैं। बस सेवा बंद रहने से कर्मचारियों, विद्यार्थियों समेत अन्य यात्रियों को आवाजाही में परेशानी हो रही थी। यात्रियों की परेशानी को प्रमुखता से उठाने के बाद निगम ने अब बस सेवा बहाल कर दी है।
विज्ञापन



उधर, जोगिंद्रनगर के एचआरटीसी क्षेत्रीय प्रबंधक नितेश शर्मा ने बताया कि सुबह छह बजे सरकाघाट से चलने वाली परिवहन निगम की बस जोगिंद्रनगर नौ बजे पहुंचेगी। पालमपुर सुबह दस बजकर तीस मिनट पहुंचने का समय निर्धारित किया गया है। पालमपुर से दोपहर 2:18 बजे चलेगी और जोगिंद्रनगर से यह बस बजे चार बजे रवाना होगी। धर्मपुर शाम छह बजे और सरकाघाट में सात बजे पहुंचने का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सरकाघाट बस डिपो के अधीन आने वाली परिवहन निगम की बस का जोगिंद्रनगर और पालमपुर तक आवागमन शुरू हो गया है। जिसका लाभ तीन विधानसभा क्षेत्रों के यात्रियों को मिलेगा।
-विनोद कुमार, मंडलीय प्रबंधक मंडी डिविजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed