फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Saraj cut off from communication, debris again entered houses in Thunag

Mandi News: सराज का कटा संपर्क, थुनाग में फिर घरों में घुसा मलबा

Wed, 06 Aug 2025 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Saraj cut off from communication, debris again entered houses in Thunag
पंडोह में उफान पर जयूनी खड्ड। संवाद
थुनाग (मंडी)। सराज क्षेत्र में एक बार फिर भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। सोमवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद एक बार फिर सराज घाटी का संपर्क देश दुनिया से कट गया है। मंगलवार सुबह आठ बजे तक लोग मोबाइल पर अपडेट भेजते रहे, लेकिन सुबह 9:30 बजे के बाद संपर्क कट गया। बगस्याड़ में सिर्फ निजी कंपनी का सिग्नल है जबकि उससे आगे किसी से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह नौ बजे की सूचना के मुताबिक सराज क्षेत्र में भारी बारिश के कारण बाखली खड्ड और देजी खड्ड सहित सभी नालों का जलस्तर बढ़ा। जगह-जगह भूस्खलन के कारण सड़कें बंद हो गई हैं। बूंगरैलचौक, संगलबाड़ा, ढीम कटारू, लंबाथाच, चिऊणी, थुनाग, पखरैर, मुरहाग, शिकावरी, लेहथाच, कांढ़ा-बगस्याड़, शरण, बहलीधार, शिल्हीबागी, बागाचनोगी, भाटकीधार, कलहणी, खबलेच, जैंशला, बस्सी, कुकलाह और बाखली पंचायतें सबसे अधिक प्रभावित हैं।
विज्ञापन

बूंगरैलचौक और थुनाग बाजार में घरों में फिर मलबा घुस गया। इससे लोगों की जान खतरे में है। बाखली खड्ड और देजी खड्ड सहित सभी नदियों और नालों का जलस्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ गया है। बिजली आपूर्ति ठप होने से सराज क्षेत्र अंधेरे में डूबा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार बारिश ने सराज की सभी प्रमुख और लिंक सड़कों को अवरुद्ध कर दिया है। जंजैहली उपमंडल में लेहगला-जंजैहली, सनारली-शंकर देहरा-रायगढ़, लंबाथाच-शिल्लीबागी, शिवाखड-कल्हनी, लंबाथाच-शेटाधार, जंजैहली-मगरुगला जंजैहली-रायगढ़ और बंग भलवार-रेशन खौली सड़कें विभिन्न स्थानों पर बंद हैं। बगस्याड़ उपमंडल में मंडी-गगल-चैल-जंजैहली, बगस्याड़-थुनाग वाया रैनगलू, बगस्याड़-टिक्कर, बगस्याड़ -रहीधार-कठयाली-धारवार-धनशाल, बगस्याड़-शिकावरी, कटयांडी-टांडी-थुनाग, टांडी-दारौन, तांदी-रैनगलू, लांब-सरेली, लाली कांढा-पुराना बगस्याड़, लेहगला-शिकावरी, टचकेंची-हरनाल नाला, बगस्याड़-बाडीन और कांढा-बडीन सड़कें भी अवरुद्ध हैं। इसके अलावा, 33 अन्य संपर्क मार्ग भी बंद हैं।
उधर, एसडीएम थुनाग रमेश कुमार ने लोगों से आह्वान किया कि आपदा की स्थिति में तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं।
...
ज्यूणी वैली में भी बारिश का कहर
गोहर उपमंडल की ज्यूणी वैली में भी मूसलाधार बारिश हुई है। देवीदहड़, जहल, जाच्छ, करनाला, तुन्ना और शाला में ज्यूणी खड्ड का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोग दहशत में हैं।

...
एसडीएम थुनाग से संपर्क हुआ है। बारिश से निजी संपत्तियों को नुकसान होने की सूचना है। प्रशासन की टीम मौके पर जुटी हुई है। हर स्थिति नजर रखी जा रही है। मोबाइल नेटवर्क को दुरुस्त करने में टीमें जुटी हुई हैं।
-अपूर्व देवगन, उपायुक्त मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed