{"_id":"6aa290e7994df4a3f40c6cc0","slug":"salapad-first-in-the-march-past-of-the-under-14-girls-sports-competition-mandi-news-c-90-1-mnd1021-212701-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: अंडर-14 बालिका खेलकूद प्रतियोगिता के मार्चपास्ट में सलापड़ प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: अंडर-14 बालिका खेलकूद प्रतियोगिता के मार्चपास्ट में सलापड़ प्रथम
विज्ञापन
मलोह में अंडर-14 बालिका खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय उच्च विद्यालय मलोह में वीरवार को सुंदरनगर खंड-1 की अंडर-14 बालिका खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर ने किया। चार दिवसीय प्रतियोगिता में 30 स्कूलों की करीब 350 खिलाड़ी छात्राएं विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए करीब 60 स्टाफ सदस्य जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं।
शुभारंभ समारोह में छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मार्चपास्ट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलापड़ ने प्रथम, जबकि डीपीएस सुंदरनगर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, शतरंज, कुश्ती और वॉलीबाल सहित विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी होंगी। मुख्यातिथि सोहन लाल ठाकुर ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान नेपाल में उत्पन्न त्रासदी के बीच सकुशल लौटे ज्ञान सिंह को पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर ने शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।