{"_id":"6890f414885abbefc400434d","slug":"sajyao-committee-will-run-a-campaign-to-make-dharampur-drug-free-mandi-news-c-90-1-ssml1025-164805-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: धर्मपुर को नशा मुक्त बनाने के लिए सज्याओ कमेटी चलाएगी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: धर्मपुर को नशा मुक्त बनाने के लिए सज्याओ कमेटी चलाएगी अभियान
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। ‘युवा बचाओ भविष्य बचाओ’ लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 15 अगस्त से धर्मपुर उपमंडल में नशा मुक्ति अभियान क्षेत्रीय कमेटी सज्याओ की ओर से चलाया जाएगा। इसके लिए कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को भराड़ी-सज्याओपिपलू स्कूल में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता डाॅ. वीना राठौर ने की। डॉ. वीना ने बताया कि बरसात के चलते अभियान की समय सारिणी में कुछ विलंब हुआ है। 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन राखी के साथ बहनें भाइयों से नशा न करने की अपील करेंगी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पंचायत को नशा मुक्त बनाने के लिए शपथ ग्रहण करवाई जाएगी।
इसके बाद धर्मपुर, बरोटी, मंडप, संधोल, टिहरा, चोलथरा में क्षेत्रीय स्तर पर 31 अगस्त तक कमेटियां गठित की जाएंगी। 8 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के मौके पर महिलाओं की सांस्कृतिक प्रतियोगिता होगी।
दो अक्तूबर को होने वाली ग्राम सभाओं में नशा मुक्ति पर विशेष प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स कोच भूपेंद्र भूप्पी ने बताया कि युवाओं को नशे से दूर रखने और फिटनेस के उद्देश्य से मैराथन, हाफ मैराथन का आयोजन सितंबर में शुरू किया जाएगा। सितंबर के पहले रविवार को चोलथरा, दूसरे को मंडप-बरोटी, तीसरे को संधोल और चौथे रविवार को सरकाघाट में सड़क दौड़ आयोजित की जाएगी। बैठक में समिति के संस्थापक सदस्य भूपेंद्र सिंह, सतीश, भोलादत्त, राजपाल, सतपाल, कंचना, ऋत्विक आदि मौजूद रहे। संवाद