{"_id":"575ac07a4f1c1bca389c65dd","slug":"rti-activist-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीनक में आरटीआई कार्यकर्ता की निर्मम पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीनक में आरटीआई कार्यकर्ता की निर्मम पिटाई
मंडी
Updated Fri, 10 Jun 2016 06:58 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : amar ujala
सुंदरनगर (मंडी)। ग्राम पंचायत डीनक में एक आरटीआई कार्यकर्ता की कुछ लोगों ने मिलकर धुनाई कर डाली है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डीनक क्षेत्र निवासी हलीम अंसारी ने अपनी प्राथमिकी में कहा कि डीनक क्षेत्र में सरकारी मैदान में कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन
जिसकी उन्होंने मुख्य सचिव से शिकायत कर मैदान की पुलिस सुरक्षा में निशानदेही करवा कब्जा छुड़ाने की मांग की थी। जिस पर हलका पटवारी कनैड़ सरकारी भूमि की पैमाइश करने के लिए मौके पर पहुंचे। इसी दौरान अवैध कब्जा करने वाले एक धड़े के कुछ लोगों ने उसे रोका और मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी घायल अवस्था में पड़े हलीम अंसारी को उठा कर दूसरी जगह ले जाने का प्रयास करने लगे, लेकिन उसकी चीखें सुन कर वहां पर अन्य लोग पहुंच गए। इसके बाद आरोपी उसे छोड़ कर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
हलीम अंसारी ने बताया कि उन्होंने सुंदरनगर उपमंडल प्रशासन और राजस्व अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था के साथ सरकारी भूमि की पैमाइश करने के लिए आने का आग्रह किया था। मामले की छानबीन कर रहे एसआई विजय शर्मा ने बताया कि हर पहलू की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन