फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   RSS is an idea and a family: Rakesh Prabhakar

संघ एक विचार और परिवार : राकेश प्रभाकर

Sun, 26 Oct 2025 04:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 04:07 PM IST
विज्ञापन
RSS is an idea and a family: Rakesh Prabhakar
मंडी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक विचार है तथा एक परिवार है। इस नीति के आधार पर ही कार्य किए जा रहे हैं। रविवार को मंडी के सनातन धर्म सभा सभागार हाल में जिला सेवा भारती की आम सभा में सेवा भारती हिमाचल प्रदेश के प्रांत संगठन मंत्री राकेश प्रभाकर ने यह विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु केवल भगवा ध्वज है।
विज्ञापन

सेवा भारती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बैनर तले सेवा कार्य करती है। इससे पूर्व सेवा भारती जिला मंडी की आमसभा हुई। वर्ष भर का लेखा-जोखा जिला सचिव डॉ. देवेंद्र ठाकुर और कोषाध्यक्ष अमरचंद ने रखा। जिला सेवा भारती के अध्यक्ष पवन मिन्हास ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने का एलान किया। नई कार्यकारिणी के गठन के लिए हाउस से प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया। आम सभा ने पवन मिन्हास को जिला सेवा भारती की दूसरी बार कमान दी। डॉ. देवेंद्र ठाकुर को सचिव और अमरचंद ठाकुर को कोषाध्यक्ष बनाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed