{"_id":"687f7b5607bebd917805bddb","slug":"rotary-club-will-work-to-make-himachal-plastic-free-ajay-mandi-news-c-90-1-ssml1025-163341-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए रोटरी क्लब करेगा काम : अजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए रोटरी क्लब करेगा काम : अजय
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। रोटरी 3070 के नए जिला पर्यावरण संरक्षक अजय ठाकुर ने कहा कि हिमाचल को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए कार्य किया जाएगा। इसके लिए पंजाब, लाहौल स्पीति, जम्मू कश्मीर के लगभग 130 क्लबों के 3500 सदस्यों का भी सहयोग लिया जाएगा। ठोस प्लास्टिक के निष्पादन संयंत्र के लिए बजट प्रावधान की मांग अंतरराष्ट्रीय रोटरी से की जाएगी।
मंगलवार को रोटरी क्लब जोगिंद्रनगर में आयोजित सम्मान समारोह में अजय ठाकुर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय रोटरी क्लब के प्रस्तावित प्रोजेक्ट को धरातल में उतारने के लिए क्लब अध्यक्षों के साथ योजना का प्रारूप साझा किया जाएगा। इससे पहले रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉॅ चंद्रभूषण शर्मा, सचिव रणजीत चौहान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर रोटरी का पौधरोपण अभियान शुरू हो गया है।
पहली अगस्त को रोटरी जिला गवर्नर के प्रवास कार्यक्रम के दौरान रोटरी कार्यों की समीक्षा होगी। वहीं रोटरी के कार्यों में सहयोग करने वाले प्रबुद्ध नागरिकों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर रोटेरियन सुरेंद्र ठाकुर, रामलाल वालिया, एनआर बरवाल, सुशील पठानिया आदि मौजूद रहे। संवाद