फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Road safety is not just a rule, it is also a life saving ritual: Kishan

सड़क सुरक्षा केवल नियम ही नहीं जीवन रक्षा का संस्कार भी : किशन

Sat, 13 Dec 2025 06:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 13 Dec 2025 06:37 AM IST
विज्ञापन
Road safety is not just a rule, it is also a life saving ritual: Kishan
रैली निकाल जागरूकता का संदेश देतीं भंगरोटू स्कूल की छात्राएं। -स्रोत : जागरूक पाठक
मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या भंगरोटू में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विषयों पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य किशन बुशहरी ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन की रक्षा का संस्कार है। उन्होंने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर्यावरण संरक्षण की सबसे महत्वपूर्ण सामुदायिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्राओं ने रैली निकालकर हरित पृथ्वी, स्वच्छ पृथ्वी और आज अलग करें, कल बचाएं जैसे नारों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा के नियमों, हेलमेट व सीट बेल्ट के महत्व, ट्रैफिक संकेतों की उपयोगिता, ठोस अपशिष्ट पृथक्करण, रीसाइकिल और प्लास्टिक मुक्त जीवन जैसे मुद्दों पर प्रभावी विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने सड़क अनुशासन, स्वच्छ धरती, हरित भविष्य और अपशिष्ट-मुक्त समाज की कल्पनाओं को चित्रित किया। वहीं, स्लोगन राइटिंग में सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा, हरित पृथ्वी, स्वच्छ पृथ्वी और आज अलग करें, कल बचाएं जैसे सशक्त संदेश उभरे। क्विज प्रतियोगिता में भी प्रतिभागी टीमों ने त्वरित सोच, ज्ञान और जागरूकता का उत्तम प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed