फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Risk of landslide looms over Kundni again.

Mandi News: कुडंनी में फिर मंडराया भूस्खलन का खतरा

Wed, 08 Jul 2026 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Risk of landslide looms over Kundni again.
चार परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की तैयारी
विज्ञापन

मझारनू-कुफरू-बनेहड़ सड़क पर जलभराव से बढ़ा जोखिम
प्रशासन और लोक निर्माण विभाग मौके पर सक्रिय
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नेर घरवासड़ा पंचायत के कुड़नी गांव में लगातार हो रही बारिश के बीच भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। मझारनू-कुफरू-बनेहड़ सड़क पर बारिश का पानी जमा होने से आसपास की जमीन अस्थिर होने लगी है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने चार प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मंगलवार को नायब तहसीलदार जागृति राठौर, पटवारी सरोज, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। राजस्व विभाग से विस्तृत फील्ड रिपोर्ट मांगी गई है। वहीं, संबंधित विभागों को राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों से एहतियात के तौर पर सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। पिछले वर्ष सितंबर में भी इसी गांव में हुए भूस्खलन से करीब दस मकानों को नुकसान पहुंचा था, जबकि 20 से अधिक घर खतरे की जद में आ गए थे। इस बार मानसून की शुरुआती बारिश में ही हालात दोबारा बिगड़ने लगे हैं, जिससे ग्रामीणों के साथ प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान राम चंद्र ने बताया कि सड़क पर बारिश के पानी की उचित निकासी नहीं होने के कारण यह समस्या पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने संभावित प्रभावित परिवारों के लिए वैकल्पिक ठहराव स्थल चिह्नित कर लिए हैं। वहीं, लोक निर्माण विभाग जोगिंद्रनगर के अधिशाषी अभियंता विद्या सागर ने बताया कि विभाग ने मौके का निरीक्षण कर लिया है। बुधवार से पानी की निकासी और खतरे को कम करने के लिए आवश्यक कार्य शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed