{"_id":"63e3dc6160e4f23ce30276b2","slug":"review-of-arrangements-for-the-stay-of-deities-mandi-news-c-19-1-54492-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी: देवी-देवताओं के ठहरने के प्रबंधों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: देवी-देवताओं के ठहरने के प्रबंधों की समीक्षा
Wed, 08 Feb 2023 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 08 Feb 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर मेले की उपसमिति की बैठक मंडी में हुई। बैठक की अध्यक्षता एडीएम अश्वनी कुुमार ने की।
बैठक में सर्वदेवता कमेटी के अध्यक्ष समेत शहर के लोगों ने शिरकत की। बैठक में देवताओं के ठहरने के इंतजामों की समीक्षा की गई। एडीएम ने देवी-देवताओं के ठहरने के स्थानों पर सभी सुविधाएं देने के लिए अधिकारियों को आदेश दिए। लाइट, खाने-पीने, पूजा सामग्री के अलावा सभी तरह के इंतजामों की समीक्षा की गई। बैठक में लोगों ने कई सुझाव दिए मगर उन पर सहमति नहीं बन पाई।
इनमें धार्मिक संध्या, देशभक्ति, मंडयाली संध्याएं करवाने पर शहरवासियों ने विचार रखे। शहर के लोगों ने मेले के दौरान देवी-देवताओं के पड्डल मैदान में आते-जाते समय शहर की यातायात की व्यवस्था बेहतर करने, शहर में सफाई व्यवस्था के बारे में भी विचार रखे। मेला कमेटी ने सभी के विचारों को सुना। बैठक में सर्व देवता कमेटी के अध्यक्ष पंडित शिवपाल सहित कई लोग मौजूद रहे।