फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Resolved to move ahead with the mantra of 'if the booth is won, the election is won'

Mandi News: बूथ जीता तो चुनाव जीता के मंत्र के साथ आगे बढ़ने का लिया संकल्प

Thu, 26 Feb 2026 12:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Resolved to move ahead with the mantra of 'if the booth is won, the election is won'
सुंदरनगर में मंडी संसदीय क्षेत्र की कार्यशाला में पदाधिकारियों को दिए टिप्स
विज्ञापन

भाजपा प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने भरा जोश, कांग्रेस सरकार को घेरा
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। पंडित दीन दयाल उपाध्याय महा-प्रशिक्षण अभियान-2026 के तहत सुंदरनगर में बुधवार को मंडी संसदीय क्षेत्र की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा और भाजपा के इतिहास से रूबरू करवाया। कार्यशाला में संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत मंथन हुआ। बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जनहितैषी योजनाओं को फील्ड और बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विशेष चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता का आधार है और बूथ जीता तो चुनाव जीता के मंत्र के साथ आगे बढ़ा जाएगा।
इस दौरान हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में विकास की उपलब्धि शून्य रहने पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में जो भी विकास कार्य हो रहे हैं, वे केंद्र सरकार के बजट और संसाधनों से संचालित हैं। जबकि राज्य सरकार अपनी नाकामियों पर नाच न जाने आंगन टेढ़ा की तर्ज पर भाजपा और केंद्र को दोष देने में लगी है।
विज्ञापन

कार्यशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नाचन विधायक विनोद कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता एवं सुंदरनगर विधायक राकेश जम्वाल, प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल, प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य, प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, प्रदेश सचिव प्रियंता शर्मा, प्रदेश सचिव तिलक राज शर्मा, प्रदेश आईटी सह संयोजक प्रवीण ठाकुर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed