{"_id":"662117b24f77685c5209ab84","slug":"rebella-tops-in-speech-competition-mandi-news-c-90-1-ssml1026-124448-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: भाषण प्रतियोगिता में रिबैला अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: भाषण प्रतियोगिता में रिबैला अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एबीवीपी की एसपीयू मंडी इकाई ने करवाई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी इकाई की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के छात्रों ने राष्ट्र निर्माण में समरसता के महत्व पर अपने विचार रखे।
प्रतियोगिता में भौतिक विज्ञान की रिबैला ने प्रथम स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता के कार्यक्रम में सह प्राचार्य डॉ. मंजुला शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और अभाविप प्रदेश सह मंत्री विशाल ठाकुर विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि मंजुला शर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के छात्रों को दोबारा ऑनलाइन स्टडी से हटकर पुस्तकों की ओर अपना रुझान करना चाहिए। प्रतियोगिता में कुल 15 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिनमें से प्रथम स्थान भौतिक विज्ञान विभाग की रिबैला ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान एमबीए की ईशा चंदेल ने हासिल किया और तृतीय स्थान भौतिक विज्ञान के प्रियांशु ने प्राप्त किया। विशिष्ट अतिथि विशाल ठाकुर ने युवाओं के बीच डॉ भीमराव आंबेडकर के विचारों को रखा। उधर, इकाई अध्यक्ष हर्षित मिन्हास ने बताया कि अव्वल रहे प्रतिभागियों को नकद इनामी राशि के अलावा मोमेंटो और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।