{"_id":"66d1d3d7e29bfeeddd070718","slug":"ration-will-reach-the-homes-of-the-elderly-and-needy-pradhan-will-make-arrangements-mandi-news-c-90-1-ssml1025-134543-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बुजुर्गों और जरूरतमंदों का राशन पहुंचेगा घर, प्रधान करेंगे व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बुजुर्गों और जरूरतमंदों का राशन पहुंचेगा घर, प्रधान करेंगे व्यवस्था
Sat, 31 Aug 2024 07:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 31 Aug 2024 07:37 AM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रगर (मंडी)। एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीश चौधरी ने सरकारी उचित मूल्य की दुकानों से सस्ता राशन प्राप्त करने में असमर्थ बुजुर्ग और जरूरतमंद लोगों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश उन्होंने शुक्रवार को बीडीओ कार्यालय चौंतड़ा में पंचायत प्रधानों के साथ आयोजित बैठक के दौरान दिए।
एसडीएम ने कहा कि पंचायतें जल्द सूची तैयार करें और असमर्थ लोगों को राशन घर तक पहुंचाने की व्यवस्था करें। यह कदम तब तक उठाया जाएगा जब तक सरकार द्वारा स्थायी निर्णय नहीं लिया जाता। बैठक में बीडीओ चौंतड़ा सरवन कुमार, थाना प्रभारी सकीनी कपूर, खाद्य निरीक्षक केसी पुरी और एपीआरओ राजेश जसवाल भी उपस्थित थे।
एसडीएम ने कहा कि जिला योजना विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति बैठक में बुजुर्ग एवं चलने फिरने में असमर्थ लोगों को उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से राशन प्राप्त करने को आ रही दिक्कत का मामला सामने आया था। ऐसे इन लोगों की पहचान कर इनको घर तक राशन पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
एसडीएम ने यह भी बताया कि हाल ही में चोरी की घटनाओं में संलिप्त आठ लोगों को पकड़ा गया है और चार घटनाओं का समाधान किया गया है। उन्होंने पंचायत प्रधानों को संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्ट करने की सलाह दी। इसके अतिरिक्त, एसडीएम ने हिम समाचार एप्प की जानकारी साझा की और पंचायत प्रधानों को इसे डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया, जिससे वे सरकार की योजनाओं और निर्णयों की ताजातरीन जानकारी प्राप्त कर सकें। बैठक में पंचायत प्रधानों ने बहुमूल्य सुझाव भी दिए।