फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Rangotsav is celebrated a day before in the city

Mandi News: शहर में एक दिन पहले मनाया जाता है रंगोत्सव

Mon, 02 Mar 2026 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Rangotsav is celebrated a day before in the city
मंडी। शहर में होली पारंपरिक ज्योतिषीय गणना और सदियों पुरानी परंपरा के मुताबिक देशभर से एक दिन पहले होलिका दहन के दिन मनाई जाती है। होली फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को ही मनाई जाती है। यह अमूमन होलिका दहन का ही दिन होता है। मंडी के राजा (भगवान कृष्ण) माधो राय की पालकी पूरे नगर का भ्रमण करती है जिसे जलेब कहा जाता है। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है।
विज्ञापन

मंडी होली की खासियत यह है कि यहां गैरों पर रंग नहीं डाला जाता। बिना जान-पहचान के किसी पर रंग नहीं डालते और महिलाएं भी बाजार में होली खेलने आती हैं। फाल्गुन की पूर्णिमा का मौसम आते ही मंडी शहर गुलाल और रंगों से सराबोर हो जाती है। यहां की होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि भक्ति और इतिहास का भी संगम है। होली की परंपरा 18वीं सदी से जुड़ी हुई है। कहा जाता है कि उस समय राजा सूरज सेन के 18 पुत्रों की असामयिक मौत हो गई थी। इस गहरे दुःख में राजा ने अपना पूरा राज्य भगवान माधव राय को समर्पित कर दिया। तब से मंडी के लोग राज देवता माधो राय (भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण) को रियासत की बागडोर संभाल दी थी। राज देवता माधो राय की चांदी व सोने से जड़ी पालकी मंदिर से निकलती है तो उसमें विराजमान माधो राय की मूर्ति को हजारों लोग घेरते हैं।
विज्ञापन

हर स्थान का अक्षांश अलग है। मंडी में पंचाग के आधार पर ही होली का आयोजन किया जाता है। पुण्य का भी ध्यान रखा जाता है। पंचाग में भी अंकित है कि पहले होली खेली जाती है और बाद में होलिका दहन होता है। अगर दहन पहले हो जाए तो होली खेलना तर्कसंगत भी नहीं है। रियासतकाल से होली की परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पंडित दीपक शर्मा, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed