{"_id":"692dda95f00db2cdea0fa0eb","slug":"rally-taken-out-in-sundernagar-mandi-news-c-90-1-mnd1021-177908-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सुंदरनगर में निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सुंदरनगर में निकाली रैली
विज्ञापन
सरकाघाट में एड्स दिवसर पर श्रृंखला बनाकर जागरूकता संदेश देते आईटीआई प्रशिक्ष्ज्ञु। स्त्रोत- वि
सुंदरनगर (मंडी)। विश्व एड्स दिवस पर सुंदरनगर में विभिन्न शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों ने जागरूकता अभियान चलाए। एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर के रेड रिबन क्लब और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने रैली और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। रैली में छात्रों ने एचआईवी एड्स के बारे में जागरूकता फैलाने के संदेश दिए।
राजकीय महाविद्यालय डैहर में भी विश्व एड्स दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अरोमा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में भी विश्व एड्स दिवस मनाया।
रोटरी क्लब सुंदरनगर ने आशा सदन पहुंचकर वहां रहने वाले बच्चों और स्टाफ के साथ एड्स जागरूकता अभियान में भाग लिया। क्लब ने बच्चों को 12 कंबल, 12 टॉर्च, सोलर लाइट, टूथपेस्ट, टूथब्रश और मच्छररोधी सामग्री प्रदान की। क्लब प्रधान डॉ. सरला गौतम और सचिव विमल शर्मा ने बताया कि क्लब के गिफ्ट ऑफ लाइफ चेयर डॉ. परस राम चौहान के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। संवाद