फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Protested against the Union AYUSH Department by tying black bands over their mouths.

Mandi News: मुंह पर काली पट्टियां बांध केंद्रीय आयुष विभाग के खिलाफ जताया रोष

Sat, 03 Oct 2026 12:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Protested against the Union AYUSH Department by tying black bands over their mouths.
गांधी जयंति पर गांधी वाटिका के बाहर केंद्रीय आयुष विभाग के विरूद्ध मुंह पर काली पट्टियां बांधकर
रामलीला मैदान में बीते 44 दिनों के संघर्ष पर कोई भी फैसला न आने पर फूटा गुस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। गांधी जयंती पर जोगिंद्रनगर में आरसीएफसी संघर्ष समिति के सदस्यों ने मुंह पर काली पट्टियां बांधकर केंद्रीय आयुष विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। शुक्रवार दोपहर गांधी वाटिका में स्वच्छता कार्यक्रम के दौरान संघर्ष समिति के महासचिव अजय ठाकुर और जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज की अगुवाई में सदस्यों ने मुख्य द्वार पर धरना दिया।

अजय ठाकुर ने कहा कि समिति के सदस्य पिछले 44 दिनों से रामलीला मैदान में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। 200 लोगों के क्रमिक अनशन के बावजूद केंद्रीय आयुष विभाग आरसीएफसी केंद्र के स्थानांतरण की अधिसूचना रद्द नहीं कर रहा है। कुशाल भारद्वाज ने कहा कि विभाग की उदासीनता से शांतिपूर्ण आंदोलन उग्र रूप ले सकता है। समिति सदस्य ज्ञान चंद ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में अधिसूचना रद्द नहीं हुई तो सैकड़ों लोग दिल्ली कूच कर केंद्रीय आयुष मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे। इसमें उत्तर भारत के सात राज्यों के किसान भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed