फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Protest against fair at Paddle Ground, warning issued to close market

Mandi News: पड्डल मैदान में मेले का विरोध, बाजार बंद करने की दी चेतावनी

Mon, 17 Nov 2025 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 17 Nov 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Protest against fair at Paddle Ground, warning issued to close market
मंडी। नगर निगम मंडी द्वारा मांडव्य उत्सव के तहत पड्डल मैदान में लगाए गए मेले का व्यापार मंडल ने कड़ा विरोध किया है। सोमवार को व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल प्रधान राजेश महेंद्रू की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों से मिला। इस दौरान मैदान में चल रहे मेले को तुरंत बंद करवाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने चेतावनी दी है कि यदि 20 नवंबर तक मेला बंद नहीं हुआ, तो 21 नवंबर से बाजार बंद कर आंदोलन शुरू किया जाएगा। महेंद्रू ने कहा कि मेले के कारण स्थानीय व्यापार प्रभावित हो रहा है। इससे व्यापारियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने काह कि मांग पर प्रशासन ने 20 नवंबर तक मेला बंद करवाने का आश्वासन दिया है, लेकिन तय समय सीमा में कार्रवाई न होने पर व्यापारी पड्डल मैदान में धरना देंगे।
विज्ञापन

बैठक में व्यापार मंडल ने स्पष्ट कहा कि मेला निर्धारित तिथि तक न हटाए जाने पर बाजार बंद कर पड्डल मैदान में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। मांडव्य उत्सव के दौरान पड्डल मैदान में गर्म कपड़ों और विभिन्न वस्तुओं की दुकानों के साथ सांस्कृतिक संध्याएं भी आयोजित की जा रही हैं। प्रतिनिधिमंडल में आशुतोष पाल, हरमीत सिंह बिट्टू, प्रशांत बेहल, जितेंद्र पूरी, बॉबी ग्रोवर, रिक्की सिंह, विशाल मेहन और मनीष दुग्गल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed