फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Production started in all three units of Uhal project

Mandi News: ऊहल प्रोजेक्ट की तीनों यूनिटों में उत्पादन शुरू

Mon, 17 Feb 2025 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Production started in all three units of Uhal project
उहल परियोजना में सोमवार को यूनिट नंबर एक और तीन में हुए विद्युत उत्पादन की जानकारी कंट्रोल रूम
जोगिंद्रनगर (मंडी)। ऊहल तृतीय पन विद्युत परियोजना में 33.33 मेगावाट वाली तीनों यूनिट में विद्युत उत्पादन शुरू होने से परियोजना प्रबंधन में खुशी की लहर है। आठ फरवरी को यूनिट नंबर एक और 17 फरवरी को यूनिट नंबर तीन में विद्युत उत्पादन शुरू हुआ है। सौ मेगावाट विद्युत उत्पादन शुरू होने से सालाना 200 करोड़ रुपये की आमदनी होगी। करीब 22 साल के लंबे इंतजार के बाद विद्युत उत्पादन शुरू हुआ है।
विज्ञापन

30 जनवरी को 33.33 मेगावाट की विद्युत यूनिट नंबर दो में इंजीनियरों ने दस प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 37.70 मेगावाट विद्युत उत्पादन करने में सफलता हासिल की थी। 18 दिनों में बीस लाख यूनिट बिजली तैयार कर पावर ग्रिड से हमीरपुर में भी बिजली की आपूर्ति की है। ऊहल प्रोजेक्ट के प्रबंध निदेशक देवेंद्र सिंह ने बताया कि मई, जून में पानी की पर्याप्त उपलब्धता होते ही 110 मेगावाट का विद्युत उत्पादन होगा। साल 2003 में विद्युत प्रोजेक्ट की नींव रखी गई थी और अब करीब 22 साल बाद सौ मेगावाट विद्युत परियोजना की तीनों यूनिटों में उत्पादन शुरू हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed