फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   pribate school in trouble

236 निजी स्कूलों की मान्यता पर संकट

Thu, 19 May 2016 06:00 PM IST
मंडी
मंडी Updated Thu, 19 May 2016 06:00 PM IST
विज्ञापन
pribate school in trouble
स्‍कूल - फोटो : अमर उजाला

मंडी। जिले में जेबीटी टेट की शर्त पूरी नहीं करने से 236 निजी स्कूलों की मान्यता का नवीनीकरण लटक गया है। निजी स्कूलों में जेबीटी टेट उत्तीर्ण शिक्षकों की नियुक्ति की शिक्षा विभाग की शर्त को जिले के 236 स्कूल पूरा नहीं कर पाए हैं। स्कूलों की ओर से शिक्षा विभाग को भेजी रिपोर्ट्स की जांच में यह खुलासा हुआ है। जिले के नौ निजी स्कूलों ने विभाग को स्कूल बंद करने की सूचना दे दी है। वहीं, छह स्कूलों ने तो स्कूलों के मान्यता के नवीनीकरण का आवेदन तक नहीं किया है। इसका कारण जेबीटी टेट को पूरा नहीं करने में असमर्थता भी बताया जा रहा है।

विज्ञापन



  20 अप्रैल तक निजी स्कूलों ने रिपोर्ट उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग में जमा कर दी थी। जिसके बाद विभागीय जांच में महज 90 स्कूलों की ओर से जेबीटी टेट शिक्षकों की नियुक्ति की शर्त को पूरा किए जाने का खुलासा हुआ है। इसके अलावा 236 स्कूल अभी तक स्कूलों में जेबीटी टेट उत्तीर्ण शिक्षकों की नियुक्ति नहीं कर पाए हैं। इन स्कूलों की मान्यता का नवीनीकरण भी लटक गया है। विभाग ने 25 मई तक इन स्कूलों को अंतिम मौका देकर जेबीटी टेट की शर्त को पूरा कर दस्तावेज उपनिदेशक कार्यालय प्रारंभिक शिक्षा में प्रेषित करने के निर्देश जारी किए हैं। इन स्कूलों को 25 मई से पहले-पहले स्कूलों में जेबीटी टेट उत्तीर्ण शिक्षकों की शर्त को पूरा करना होगा।
विज्ञापन




ये स्कूल हुए बंद
सरस्वती विद्या मंदिर डैहर, हिल पब्लिक स्कूल शाला, दिव्य ज्योति पब्लिक स्कूल भटेड़ कुन्नू, विद्या मंदिर सरस्वती पब्लिक स्कूल सरस्वती विहार, ब्लू स्टार स्कूल सरकाघाट, राजीव ज्योति पब्लिक स्कूल सोयरा, श्यामकाली सीनियर सेकेंडरी स्कूल गलमा, ममलेश्वर पब्लिक स्कूल करसोग, मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल करसोग ने विभाग को स्कूल बंद करने की सूचना दे दी है। इसके अलावा सनराइस पब्लिक स्कूल शिवधार, होली एंजल मॉडल स्कूल रत्ती, क्रिसेंट पब्लिक स्कूल चैलचौक, भारतीय मॉडल हाई स्कूल पधर, मुराह वैली पब्लिक हाई स्कूल नेहरा, हिम भारती मॉडल पब्लिक स्कूल करसोग ने विभाग के पास नवीनीकरण का आवेदन ही नहीं किया है। जिस कारण विभाग ने इन स्कूलों की मान्यता को रद्द करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्..
छह स्कूलों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन नहीं किया है। उनकी मान्यता रद्द कर दी गई है। नौ स्कूलों ने लिखित रूप से स्कूलों को बंद करने की सूचना दे दी है। जांच में महज 90 स्कूलों ने जेबीटी टेट शर्त को पूरा किया है। इन स्कूलों की मान्यता नवीनीकरण कर दिया है। 236 स्कूलों को 25 मई तक अंतिम मौका दिया गया है।
...केडी शर्मा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed