फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Potholes on Mandir Road in Jogindernagar, injuring drivers

Mandi News: जोगिंद्रनगर में मंदिर रोड पर गड्ढे, चोटिल हो रहे वाहन चालक

Sun, 07 Dec 2025 03:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 03:47 PM IST
विज्ञापन
Potholes on Mandir Road in Jogindernagar, injuring drivers
धार्मिक संगठनों और व्यापार मंडल ने मार्ग की मरम्मत न करने पर जताया रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर की सनातन धर्मसभा मंदिर की सड़क अनदेखी का शिकार हो रही है। गड्ढों में बदली सड़क पर आए दिन राहगीर और वाहन सवार हादसों का शिकार हो रहे हैं। महज सौ मीटर सड़क की इन अनदेखी पर धार्मिक संगठनों के लोगों और व्यापार मंडल में रोष है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद, लोक निर्माण विभाग को सड़क के सुधार कार्य को पूरा करने का प्रस्ताव सौंपा है।
मंदिर रोड की दुर्दशा पर कारोबारी विजय कुमार, अजय और सनातन धर्मसभा मंदिर के अध्यक्ष जुगल किशोर गुप्ता, राज शर्मा ने बताया कि ऐतिहासिक मंदिर और पठानकोट-मंडी हाईवे के अलावा सरकाघाट सड़क को जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण मार्ग पर रोजाना सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के लिए यह सड़क राहत प्रदान करती है। बावजूद सड़क की सुध नहीं ली जा रही है। खस्ताहाल सड़क पर दो पहिया वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, नगर परिषद जोगिंद्रनगर के उपाध्यक्ष अजय धरवाल ने कहा कि सड़क का रखरखाव लोक निर्माण विभाग सुनिश्चित करता है। जिला प्रशासन से सड़क के सुधार के लिए बजट की मांग की जाएगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जेपी नायक ने कहा कि मंदिर रोड संबंधी अधिकारियों से रिपोर्ट ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
शहर के मंदिर रोड की खस्ताहाल से कारोबारियों का कारोबार भी चौपट हो रहा है। आए दिन हादसे भी हो रहे हैं। बावजूद इसके विभागीय अधिकारी सड़क सुधार के कार्य पर असंवेदनशील बने हुए हैं।
-अश्वनी सोनी, कारोबारी
---
बीते दिनों पैचवर्क के कार्य से सड़क के सुधार का प्रयास भी किया गया था, लेकिन चंद घंटों में सड़क की हालत फिर से बिगड़ गई। अब सड़क पर बिखरी रेत बजरी कारोबारियों और राहगीरों के लिए परेशानियों का सबब बन चुकी है।

-रूपेश सेन, कारोबारी
...
रामलीला मैदान से सटा मंदिर रोड सार्वजनिक आयोजनों के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसे में इस सड़क की दशा प्राथमिक आधार से सुधारनी चाहिए ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
-राजेश अरोड़ा, कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed