फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   police raid, smuggler attempt to sucide

पुलिस के रेड, नशे के कारोबारी ने गला काट किया सुसाइड का प्रयास

Wed, 17 Aug 2016 10:34 PM IST
मंडी
मंडी Updated Wed, 17 Aug 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
police raid, smuggler attempt to sucide
ड्रग्‍स - फोटो : Azeem Ansari

नेरचौक (मंडी)। नेरचौक क्षेत्र के तहत ढावण में पालमपुर और बल्ह पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से नशीली दवाइयों का कारोबार करने के आरोपी के घर पर दबिश दी। पुलिस को घर में देखकर आरोपी युवक ने ब्लेड से गला काट कर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने तुरंत आरोपी को क्षेत्र के निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी सिकंदर के घर से नशीली दवाइयों की बड़ी खेप बरामद की है। जिसमें नकसोडरम के 610 कैप्सूल, प्रॉक्सी वॉन के 120 कैप्सूल और प्रतिबंधित कफ सिरप की चार शीशियां बरामद की हैं।

विज्ञापन



बल्ह पुलिस के मुताबिक पालमपुर पुलिस टीम वहां के दो युवकों को हिरासत में लेकर नशीली दवाइयों का कारोबार करने वाले सिंकदर निवासी ढावण के घर में दबिश देने पहुंची। पालमपुर थाना पुलिस ने गत दिनों स्थानीय युवकों सौरव (22) और गौरव (22) से नशीली दवाइयां बरामद की थी। पूछताछ पर दोनों युवकों ने नेरचौक के ढावण से नशीली दवाइयां लेने का खुलासा किया था। जिस पर पालमपुर पुलिस एसएचओ गुरुवचन की अगुवाई में नेरचौक में दबिश देने पहुंची। बल्ह पुलिस के साथ संयुक्त दबिश में पुलिस के घर पहुंचते ही आरोपी सिकंदर ने ब्लेड से गला काट कर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने आनन-फानन में उसे नजदीकी निजी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया। अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है। एसएचओ बल्ह थाना संजीव सूद ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed