फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Police investigating suicide and murder angles

Mandi News: आत्महत्या और हत्या के एंगल से जांच में जुटी पुलिस

Mon, 20 Apr 2026 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Police investigating suicide and murder angles
किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला था छात्रा का शव
विज्ञापन

छात्रा के मोबाइल फोन और कॉल डिटेल्स की हो रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। शहर के जेल रोड स्थित किराये के कमरे में छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
छात्रा धर्मपुर क्षेत्र की रहने वाली थी और वल्लभ महाविद्यालय में अध्ययनरत थी। शनिवार को उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला था। घटना की सूचना मिलने पर परिजन देर रात मंडी पहुंचे।
विज्ञापन

शुरुआत में पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल में कराने की तैयारी थी, लेकिन बाद में शव को नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में पोस्टमार्टम किया गया। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी संभावनाओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। छात्रा के मोबाइल फोन और कॉल डिटेल्स की जांच की जा रही है, साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ भी जारी है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। परिजनों ने अभी तक किसी पर कोई संदेह व्यक्त नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed