फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Police and Finance will compete for the title

Mandi News: खिताब के लिए पुलिस और फाइनांस में होगा मुकाबला

Mon, 06 Jan 2025 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Police and Finance will compete for the title
मंडी। पड्डल मैदान में चल रही सतगुरु प्रताप सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच हिमाचल पुलिस मंडी और फाइनांस एकादश के बीच होगा। दोनों टीमों ने सेमीफाइनल मुकाबले जीत कर फाइनल में जगह बनाई है। सोमवार को पहला सेमीफाइनल डॉक्टर इलेवन और फाइनांस इलेवन के बीच खेला गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डॉक्टर इलेवन ने 85 रन बनाए। डॉ. विजय सूद ने 21, दुष्यंत ने 16 रन का योगदान दिया। फाइनांस इलेवन ने बिना विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया। विक्की ने 43 और विक्रांत ने 10 रन बनाए। दूसरा सेमीफाइनल बार इलेवन और हिमाचल पुलिस मंडी के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस की टीम ने 15 ओवर में 106 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बार इलेवन की शुरुआत अच्छी नहीं रही।
विज्ञापन

पांच विकेट जल्दी-जल्दी गिर गए। कप्तान अंकुश वालिया और प्रीतम ने सूझबूझ से खेलते हुए टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया लेकिन गेंदबाज विवेक सेन ने एक ओवर में चार विकेट लेकर मैच का पासा पलट दिया। इससे बार इलेवन की टीम 83 रन पर ढेर हो गई। अंकुश ने 36 और प्रीतम ने 17 रनों की पारी खेली। पुलिस की ओर से विवेक सेन ने छह विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
एड्स, एचआईवी के प्रति किया जागरूक
एड्स, एचआईवी जागरूकता अभियान के तहत जिला युवा सेवाएं एवं खेल कार्यालय मंडी ने प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को जागरूक किया। इससे पहले जिला युवा सेवाएं एवं खेल कार्यालय प्रभारी दिप्ती वैद्य ने मैच का शुभारंभ किया। सभी खिलाड़ियों को स्वास्थ्य विभाग की काउंसलर श्याम लता ने एडस/एचआईवी के लक्षण, आईसीटीसी केंद्रों और सहायता नंबर 1097 आदि के बारे में बताया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त सीजीएम पुरेंद्र वैद्य, अनिल सैन समेत अन्य मौजूद रहे।

कोयले की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद

कोयले की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद

कोयले की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद

कोयले की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed